बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से 24 हजार 500 रुपए और डिलीवरी के लिए ले जाए जा रहे सामान छीन लिए। घटना भवानीपुर के समीप एनएच-31 की है। पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय सिंघिया मकनपुर निवासी रवि कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम लगभग 4 बजे सधुआ चापर से सामान की डिलीवरी कर वापस नवगछिया लौट रहा था। इसी दौरान भवानीपुर चौक के समीप पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मुझे रोका और बैग रखे
रुपए और सामान छीन लिए। घटना के बाद सभी मुरली चौक की तरफ भाग गए। रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


