25 हजार रुपए रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने किसान के घर पर गोलीबारी की। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के माखातकिया गांव में शुक्रवार देर शाम की है। इसे लेकर पीड़ित रतन कुमार ने तीन नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार की शाम मैं घर पर नहीं था।

इसी दौरान धोबिनिया निवासी राणा यादव, धन्ना यादव और राजकुमार यादव उर्फ सोनू के साथ पांच अज्ञात लोग हथियार लेकर मेरे घर आ धमके। आवाज देने पर मेरी मां जब घर से निकली तो राणा यादव ने कहा कि बेटा को बुलाओ। उससे 25 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन अब तक क्यों नहीं दिया। मां बोली कि बेटा अभी घर पर नहीं है।

इतने में राणा यादव ने मां पर और धन्ना यादव ने मेरी पत्नी पर गोली चला दी। संयोग से दोनों का निशाना चूक गया और गोली दीवार में लगी। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि जल्द रंगदारी नहीं दिया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। नवगछिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *