नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा की रहने वाली 16 साल की युवती प्रेमलता की जहर खाने से मौत हो गयी। बुधवार को मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
उसके पिता योगेंद्र मंडल ने बुधवार को मायागंज में पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मंगलवार को उसकी बेटी ने सब्जी के पौधे में डालने वाली दवा पी ली। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पूछने पर उसने बताया कि दवा पी ली है।

उसे इलाज के लिए मायागंज लाया गया, जहां अल सुबह साढ़े तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवती के जहर खाने का कारण परिजन नहीं बता सके।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

