भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस की समय सारिणी गुरुवार से बदल जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से अब 6:45 पर रवाना होगी, जबकि पहले 9 बज कर 25 मिनट पर भागलपुर से रवाना होती थी। यह जानकारी मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने दी है।

Whatsapp group Join

सुल्तानगंज और जमालपुर में पहुंचने और रवानगी के समय में भी बदलाव किया गया है। भागलपुर से यह ट्रेन 6.45 बजे खुलेगी और 7.07 बजे सुबह सुल्तानगंज पहुंचेगी। 7.27 में यह ट्रेन बरियारपुर और 7.50 में जमालपुर पहुंचेगी।

सुबह 9.10 बजे यह ट्रेन किऊल पहुंचेगी और 9.15 बजे वहां से रवाना होगी। दिन के 11.45 बजे ट्रेन पटना पहुंच जाएगी और 10 मिनट बाद वहां से रवाना होगी। शाम चार बजे दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचेगी और 4.10 में वहां से रवाना होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *