खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड पर गस्ती के दौरान खरीक पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया. पुलिस गश्ती गाड़ी को देखकर शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लदे लग्जीरियस जायलो वाहन कार रफ्तार तेज कर भागने लगा. संदेह होने पर गस्ती जारी ने सवार अवर निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ गाड़ी का पीछा किया.

पुलिस के गाड़ी से शराब तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज कर दी कि कुछ दूर आगे बढ़ने पर गाड़ी गड्ढे में पलट गई. मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी चालक और शराब तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी ली तो वाहन से 24 पेटी लगभग 225 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया.

फाइल

अवर निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त शराब तस्करी में उपयोग किए गए वाहन को जप्त कर लिया गया. 24 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है. वाहन से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *