खरीक के खैरपुर गांव में आग लगने से गुलशन यादव, गोपाल यादव एवं कमली यादव का घर जलकर राख हो गया। घर में रखे सारा सामान भी जल गया। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अबतक स्पष्ट नही हो पाया है।

Whatsapp group Join

किन्तु, आशंका है कि अलाव की चिंगारी से आग लगी है। पीड़ित ने इसकी जानकारी स्थानीय पदाधिकारी समेत बिहपुर विधायक ईं कुमार शैलेन्द्र को दी है। वहीं बिहपुर रामनगर सोनवर्षा निवासी शंकर राय के घर में गैस चूल्हा में आग लगने से घर जला गया।

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी पर सीओ बलिराम प्रसाद पहुंचे और क्षति का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल प्लास्टिक शीट दिया और शीघ्र अन्य सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *