नवगछिया – एक महिला की सजगता ने नवगछिया स्टेशन रोड स्थित विजय किराना स्टोर में 7 और 8 दिसंबर की दरम्यानी रात को चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे चोरों की मंशा को विफल कर दिया.
Total Downloads: 375
नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रात्रि करीब 2:00 बजे एक महिला ने फोन किया कि उसके बगल वाले एक दुकान में कुछ चोर आ गए हैं और चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं. एसडीपीओ नवगछिया थाना पुलिस और गश्ती दल को अलर्ट करते हुए तुरंत स्टेशन रोड की ओर रवाना हुए तो पुलिस को देख कर चोर नौ दो ग्यारह हो गए.

चोरी का प्रयास कर रहे चोरों की गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हो गई है. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि ससमय सूचना मिलने पर चोरों की मनसा को विफल कर दिया गया. मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है.

