नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के 14 नंबर सड़क पर रविवार को बाईक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया.जिस पर सवार खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय निवासी संजय कुमार, मणिकांत कुमार,नारायणपुर निवासी चंद्रशेखर कुमार बाईक दुर्घटना ग्रस्त होने से जख्मी हो गया ग्रामीणों ने जख्मी को ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक पर तीनों लोगों से सवार नारायणपुर गांव से मधुरापुर बाजार की और जा रहे थे.अचानक चालक बेहोश हो बाईक असंतुलित होकर गिर पड़ा जिससे सवार तीनों जख्मी हो गया मौके पर ग्रामीणों ने जख्मी युवक का इलाज ग्रामीण चिकित्सक से कराया.

नारायणपुर में दो पानी सफ्लायर में मारपीट

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में अमृत जल संचालक अमित कुमार एवं विशाल जल संचालक मंटू कुमार के बीच ग्राहकों के बीच पानी सफ्लाय के विवाद में तु तु मैं मैं गाली-गलौज के साथ ही मारपीट में बदल गया.इस दौरान दोनों पक्षों से लोग जख्मी हुए ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने स्थानीय लोग की मदद से दोनों पक्षों को शांत कराया.

चौहद्दी में दीवार तोड़ने पर विवाद, प्राथमिकी

 नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी गांव में दिवाल तोड़ने पर राजकिशोर मंडल ने गांव के ही नौ लोगों के विरुद्ध जबरदस्ती दीवाल तोड़ने का मामला भवानीपुर ओपी में दर्ज की है थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चौहद्दी निवासी राजकिशोर मंडल ने गांव के ही किशो यादव, प्रमोद यादव, अमित कुमार, रंजीत यादव, मनोज यादव, रोहित कुमार, प्रतोष कुमार, रुपेश कुमार, मिथुन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है मामले में कांड के अनुसंधान कर्ता सअनि अनिल रविदास जांच में जुटे हैं दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

नारायणपुर में मारपीट, प्राथमिकी

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रामविलास यादव ने गांव के ही मनीष यादव, कैलाश यादव, लालो देवी, बबीता देवी के विरुद्ध गाली गलौज मारपीट व जान मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता सअनि श्रीनिवास शर्मा जांच में जुटे हैं दोषी लोगो के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

गनौल में लगा किसान चौपाल

 नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गांव में मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा के नेतृत्व में किसान चौपाल लगाया गया. कृषि समन्वय पंकज कुमार,किसान सलाहकार ब्रजेश कु.झा मृत्यूंजय मंडल ने किसानों को फसलों में लगने वाले कीटनाशकों का छिड़काव सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ किसान कैसे प्राप्त कर रहे हैं.इसके साथ एमएसपी पर फसल खरीद की नए बिल के साथ ही किसानों के लिए कैसे फायदा होगा चर्चा किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *