नवगछिया : बिहपुर थाना के महंत स्थान मरवा के पास तेज गति से आ रही टेम्पो अचानक पलट जाने से उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें ग्रामीण की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाकर इलाज करवाया गया. घायलों में नागर टोला अठनिया निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद अदालत व मोहम्मद तय्यब का 4 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अनस का इलाज किया गया. अस्पताल में परिजनों ने बताया कि भरतखंड से घर लौटने के क्रम में ऑटो पलटने से यह हादसा हुआ. दोनों गंभीर रुप से घायल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *