पहाड़ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सूबा दूसरे दिन भी शीतलहर की की चपेट में रहा। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसमविदों का कहना है कि रविवार को भी गया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी जिलों के तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहे। रविवार को वायुमंडल के नीचले स्तर पर हवा का रुख पश्चिमी से पूर्वी हुआ है, जो कई िदनाें तक कायम रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिससे ठंड में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिनों के बाद हवा फिर से पश्चिमी हो जाएगी और तापमान गिरना शुरू होगा। अभी दो दिनों तक लोगों को कहीं-कहीं कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। रविवार को रात और दिन दोनों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से नीचे रहने और बर्फीली हवाओं की गति तेज होने से ठंड ज्यादा महसूस हुई।

प्रमुख शहरों का पारा

शहर पारा
पटना 7.80
गया 4.30
मुजफ्फरपुर 6.90
भागलपुर 8.30

शिवहर में ठंड से तीन दिन में चार की मौत

शिवहर | फुलकहां पंचायत के चार वार्डों में बीते तीन दिनों में अधिक ठंड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें वार्ड-12 की जगतारण देवी (56), वार्ड-14 के बृज नंदन राय (60), वार्ड-11 की सुकंचन देवी (55) व कैलाश राय शामिल हैं। यह जानकारी पंचायत समिति सदस्य शुभ नारायण साह ने दी। हालांकि, जिला प्रशासन ने ठंड से मरने की पुष्टि नहीं की है।

रात और दिन दोनों पारा सामान्य से नीचे

पटना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। पूर्णिया और भागलपुर में भी ठंड की स्थिति यही रही। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और भागलपुर का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

प्रदेश में इस बार दिसंबर में टूट सकता है ठंड का रिकॉर्ड

मौसम विदों का कहना है कि पहाड़ों पर जिस प्रकार से बर्फबारी हो रही है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है, इस बार दिसंबर में ठंड के रिकॉर्ड टूटेंगे। अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 30 दिसंबर 2012 को पटना में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहंुचा। अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार 25 दिसंबर 1961 को पटना का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 तारीख को 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गया दूसरे दिन भी सबसे ठंडा, तापमान 4.3 डिग्री

नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में तापमान रविवार काे सीजन का सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में बादल छाने से रविवार काे तापमान स्थिर रहा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे बना हुअा है। पश्चिमाेत्तर अाैर मध्य भारत में अगले 48 घंटाें में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से कड़ाके के ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि कई स्थानों पर नदी नाले जम गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *