गोपालपुर – थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर चौक के निकट ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चालक सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में पति -पत्नी की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद पीएचसी गोपालपुर से बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया की ओर जा रही ऑटो को विपरीतता दिशा से आ रही भैंस के आमने -सामने की टक्कर के कारण ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जिसमें चालक डिमाहा निवासी कृष्ण कुमारी व राजकिशोर चौधरी को मामूली चोट व धरहरा निवासी महंथी महलदार व उसकी पत्नी चाँदनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद पीएचसी गोपालपुर से बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *