नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले में हुए तीन अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए. कदवा मिलन चौक के पास हुए सड़क हादसे में पूर्णियां जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. पंकज का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया.
Total Downloads: 371
वहीं नवगछिया एनएच 31 पर हुए सड़क हादसे में रंगरा के भवानीपुर गांव निवासी मजर कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. मजर यादव का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. इधर नवगछिया से खगड़िया कोर्ट जा रहे नवगछिया जीआरपी में कार्यरत सिपाही राजीव कुमार सिंह बिहपुर थाना क्षेत्र के शांति ढाबा के पास हादसे का शिकार हो गए.

जानकारी के अनुसार राजीव की मोटरसाइकिल और विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गयी. जिसके बाद राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए. राजीव का इलाज अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है.

