नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जबतेली – जगतपुर के पास गंगा नदी की धार में लापता तीन वर्षीय श्रृष्टि का शव रविवार शाम को मिला. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी परबत्ता पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया.

लापता बच्ची के परिजनों ने बताया 18 दिसंबर 2020 को तीन वर्षीय श्रृष्टि गांव से लापता हो गई थी, जिसकी जानकारी लिखित तौर से परबत्ता थाना में दी गई थी , परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नही चल पाया.

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया आंगनबाड़ी केन्द्र बच्ची मां के साथ गई थी, लापता होने की सूचना पर पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *