नवगछिया : नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को देर शाम नवगछिया शहर के बाजार का भ्रमण किया और जाम की स्थिति का जायजा लिया. तब तक की व्यवस्था से अवगत होने के बाद नवगछिया एसपी ने कहा कि शहर में एक जनवरी से नो एंट्री का नया नियम लागू किया गया है जो कारगर लग रहा है.
Total Downloads: 371
ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा तीनों प्रवेश स्थानों नवगछिया स्टेशन, नवगछिया गौशाला और मक्खातकिया पर सख्त व्यवस्था की जाएगी. अनाधिकृत रूप से एक भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाजार में लगने वाले जाम की समस्या का निदान आम लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है.

ऐसी स्थिति में जाम न लगे इसके लिए आम लोगों के साथ मिलकर भी काम करेंगे. इस क्रम में उनके साथ नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया के थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

