खगड़िया में एक सब्जी विक्रेता ने अपने ही फुफेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के हाट बाजार की है, सोमवार की शाम सब्जी का ठेला लगाने को लेकर ममेरे-फुफेरे भाईयों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के सीने में गोली दाग दी। सब्जी विक्रेता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हत्या में प्रयोग किए गए हथियार के साथ आरोपी सब्जी दुकानदार राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

सब्जी का ठेला लगाने के दौरान हुआ विवाद
मृतक की पहचान लेनिन नगर चेमथा गांव निवासी वकील मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम वकील महतो सब्जी बेचने के लिए अपना ठेला लगा रहा था। तभी बगल वाले सब्जी विक्रेता राकेश कुमार के साथ उसका झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते राकेश ने पिस्टल निकालकर वकील को गोली मार दी। गोली लगते ही वह घटनास्थल पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

रविवार को भी हुआ था विवाद

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि राकेश और वकील के बीच रविवार को भी सब्जी का ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तब आसपास के दुकानदारों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया था। सोमवार को राकेश में उसे मौत के घाट उतार दिया। राकेश और वकील एक ही गांव में रहते थे।

पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि ठेला लगाने को लेकर दोनों सब्जी दुकानदारों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में राकेश कुमार ने वकील मंडल को गोली हत्या कर दी। घटना के बाद राकेश कुमार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर से एक खोखा भी बरामद हुआ है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet