रंगरा – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में शिव मंदिर के पास 22 वर्षीय मनीष को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना की सूचना पर मनीष के परिजनों ने घायल मनीष को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. गोली मनीष के सीने में लगी है. चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Whatsapp group Join

घायल मनीष के भाई सरोज ने गांव के ही युवक निशांत कुमार, सुशांत कुमार और दोनों के पिता अनंत कुमार पर गोली मार कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. सरोज ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात निशांत शराब पीकर घर के सामने हंगामा करने लगा, जब उसके भाई मनीष ने मना किया तो फिर वो वहां से चले गया लेकिन जब मनीष अपने दोस्त के यहां सोने जा रहा रहा था तो उस समय शिव मंदिर के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने मनीष को गोली मार दी.

गोली मार कर अपराधी गांव की ओर ही भाग गए. घायल मनीष के भाई ने बताया कि निशांत शराब औऱ हथियार की तस्करी करता है. घटना की सूचना पर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने अस्पताल पहुंच पर मामले की जानकारी ली है. इधर रंगरा पुलिस अनंत साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष माहताब आलम ने कहा कि आपसी रंजिश में घटना घटी है. पुलिस घटना में संलिप्त लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *