नारायणपुर | प्रखंड के मनोहरपुर गांव में सोमवार सुबह किराना दुकानदार रविंद्र मालाकार पर एक बदमाश ने गोली चला दी। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। गोली दुकान की दीवार में लगी। आवाज सुन आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक हमलावर बाइक से फरार हो गया।

दुकानदार रविंद्र मालाकार ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर पिछले दिनों गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। लेकिन गोली चलाने वाले बदमाश को हम पहचान नहीं पाए। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दुकानदार ने मौखिक शिकायत की है। उससे आवेदन देने के लिए कहा गया लेकिन वह दोबारा थाना नहीं आया।

उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार सुबह का समय बता रहा है, लेकिन उस समय में वह कभी दुकान नहीं खोलता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *