नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने एक बैंक कर्मी से हथियार के बल पर एक लाख 73 हजार 240 रुपये लूट लिए हैं. बैंक कर्मी भागलपुर जिले के बरारी निवासी राजन राज ने घटना की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी है. बैंक कर्मी राजन राज ने बताया कि वह नवगछिया के विभिन्न गांव में रकम संग्रहण करने आया था और रकम लेकर वह वापस भागलपुर जा रहा था.

छोटी परवत्ता गांव के पास एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधियों ने उसका रास्ता रोक लिया और हथियार के बल पर उसके पीठ पर टंगे बैग को छीन लिया. राजन राज ने बताया कि उसके बैग में ₹173240 थे. बैंक कर्मी ने बताया है कि तीनों अपराधियों ने अपना मुंह ढक लिया था और तीनों आपस में स्थानीय भाषा में ही बात कर रहे थे .घटना के बाद तीनों अपराधी जाह्नवी चौक की ओर भाग गए. घटना के बाद तुरंत उसने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इधर इस्माइलपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी की है लेकिन पुलिस को किसी प्रकार का सुराग हासिल नहीं हो सका है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधी कई दिनों से बैंक कर्मी पर नजर रख रहे होंगे और उसके इर्द-गिर्द ही मंडरा रहे होंगे. इस्माइलपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया और अनुसंधान शुरू कर दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *