रंगर – मदन अहिल्या कॉलेज के सामने चाय पीने के क्रम में हुए विवाद में भवानीपुर निवासी मनकेश्वर साह के पुत्र 17 वर्षीय गौतम कुमार को गोली मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया है. गौतम को जांघ में गोली लगी है. गौतम ने पुलिस को बताया है कि उसने अपना इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां करवाया है.

गौतम का कहना है कि वह चाय पीने के लिए मदन अहिल्या कॉलेज के पास वाले एक चाय दुकान पर गए थे जहां सोहोड़ा निवासी सौरव यादव भी चाय पी रहा था. चाय पीने के क्रम में गौतम और सौरभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सौरभ ने गौतम पर गोली चला दी. गोली गौतम के बाएं जांघ में लगी है. गौतम ने घटना की बाबत थाना पहुंचक

र लिखित शिकायत की है.

रंगरा के थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि युवक की स्थिति ठीक-ठाक थी फिर भी उसे इलाज कराने की सलाह दी गई है जबकि दूसरी तरफ पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है. अगर वास्तव में गौतम को गोली लगी है तो गोली मारने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *