नारायणपुर – प्रखंड के मध्य विधालय बलहा में नारायणपुर प्रखंड शाखा ने बिहार पेंशनर समाज बैनर तले बार्षिकोत्सव समारोह पुवॆक धुम धाम से मनाया. समारोह की अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रखंडअध्यक्ष सियाराम यादव व संचालन सकलदेव सिंह ने किया. मौके पर जिला सचिव सह प्रदेश सचिव कपिलदेव राय ने कहा कि पेंशनर समाज एकत्रित होकर एक दुजे की समास्या का समाधान मिलजुलकर करें. उन्होंने पेंशनर को बैंक सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया. समारोह को पुवॆ प्राचार्य राजेन्द्र यादव, रामकृष्ण यादव, परमानंद सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार झा, गोपाल भूषण ठाकुर, दशरथ सिंह, सनातन सिंह , महेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्रहमदेव सिंह, शीलधर सिंह ने भी सम्बोधित कर हो रही परेशानी को रखा. मौके पर वकील सिंह, कुलदीप सिंह, देवेन्द्र यादव, सुकदेव साह, दीपनारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

