सुखदेव प्रसाद की 21 वी पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

फोटो भी है

नवगछिया – नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष स्व सुखदेव प्रसाद की 21 वी पुण्यतिथि शनिवार को वार्ड नं 18 में स्थित रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में समाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार, डॉ विनय कुमार, प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार, इन्दु पासवान, चम्पा कुमारी, श्री राम पाठक, मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, कौशल जयसवाल ने संयुक्त रूप से किया. स्वास्थ्य शिविर में एक सौ से अधिक मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया.


पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व सुखदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सलिल कसेरा, अनीस यादव, दीपक शर्मा, अश्विनी कुमार, सौरभ, मोनी, प्रगति कुमारी सहयोग कर रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *