वगछिया अनुमंडल कार्यालय में सरस्वती पूजा के मद्देनजर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भाग लिया। बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान कोविड के तहत मिले दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल या कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सरस्वती पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और आयोजकों को पूजा स्थलों पर सीसीटीवी लगाना होगा।

सरस्वती पूजा के दौरान सरस्वती मंदिरों में और मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। प्रतिमा का विसर्जन गंगा या कोसी नदी की मुख्यधारा में नहीं किया जाएगा। जिन पोखर, तालाब में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा उसका निरीक्षण करने का निर्देश बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को दिया गया है। सभी थाना अध्यक्ष, बीडीओ, सीओ को थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मुकेश राणा, पारसनाथ साहु, त्रिपुरारी भारती, अशोक दादा, मो. मोईउद्दीन, ज्ञानसक सिंह सहित सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *