तकनीक के इस दौर में आपको हर एक घर में कई सारे स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। लेकिन अब इन डिवाइसेज की सुरक्षा यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है। क्योंकि आए दिन हैकर्स यूजर्स के डिवाइसेज को ट्रैक करने से लेकर डेटा चोरी करने तक का प्रयास करते हैं। ऐसे में ये चार कोड्स आपकी मदद कर सकते हैं। आमतौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को यह जानकारी ही नहीं होती है कि उनका डिवाइस कोई ट्रैक कर रहा है या फिर उनकी कॉल को कहीं और फॉरवर्ड किया जा रहा है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोड्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पता कर सकते हैं कि आपका मोबाइल कहीं ट्रैक तो नहीं हो रहा है।

कोड *#62#

जब कोई आपको कॉल करता है, तो कई बार आपका नंबर नो-सर्विस या नो-आंसर बोलता है। तो ऐसे में आप इस कोड को फोन में डायल कर चेक कर सकते हैं कि किसी ने आपके नंबर को री-डायरेक्ट तो नहीं कर दिया है। इसके अलावा आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट भी हो जाता है।

कोड *#21#

अपने फोन में इस कोड को डायल करके आप आसानी से यह जान सकते हैं कि किसी ने आपके मैसेज, कॉल या डेटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं कर दिया है।

कोड ##002#

यह कोड स्मार्टफोन के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी मदद से आप किसी भी फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर डायवर्ट को आसानी से बंद भी कर सकते हैं।

कोड *#*#4636#*#*

इस कोड की मदद से आप अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे फोन में कौन सी बैटरी है, वाई-फाई कनेक्शन टेस्ट, फोन का मॉडल, रैम इत्यादि। बता दें कि इन कोड को डायल करने पर आपके पैसे नहीं कटेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *