नवगछिया – नवगछिया और परवत्ता पुलिस ने जाह्नवी चौक के पास संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब के साथ ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है. ट्रक से करीब 17 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है. देर रात बरामद शराब की बोतलों की गिनती की जा रही थी.

Whatsapp group Join

पुलिस से जानकारी मिली है कि बरामद शराब में मेक डबल नंबर वन, इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टेज ब्राड की शराब है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव और नवगछिया के थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार कर रहे थे. जानकारी दी गई है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक जो झारखंड से खगड़िया जा रही है उस पर भारी मात्रा में शराब लोड है.

पुलिस ने कहा कि जब ट्रक को रोका गया तो ट्रक पूरी तरह से खाली था. उन लोगों को लगा कि किसी ने उन लोगों को गलत सूचना दे दी है लेकिन छानबीन के क्रम में पता चला कि शराब को ट्रक के चेचिस में छुपा कर रखा गया है. जब शराब तस्करों का भांडा फूटा तो ट्रक से एक के बाद एक 17 कार्टन शराब बरामद किया गया.

देर रात नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज बरामद शराब का जायजा लेने और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के लिए परवत्ता थाना पहुंचे थे. एसपी ने कहा कि उक्त शराब तस्करी के पीछे में जो भी लोग शामिल है उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *