विजय घाट पुल पहुंच पथ पर श्रीपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक ईकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्यॉव से हुई लूट की घटना में का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। परबत्ता के गरैया निवासी डेलीवरी ब्याॅव प्रीतम कुमार ही घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने जांच शुरू की तो हकीकत सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने प्रीतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके बहनोई रूपौली थाना क्षेत्र के लछमीनिया निवासी अनिल मिस्त्री के घर से लूट के 26 हजार रुपए व तीन मोबाइल को बरामद किया है। प्रीतम ने पुलिस को बताया था कि शाम 7:30 बजे श्रीपुर ओवरब्रिज के पास एक स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी।

इसके बाद एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक टीम का गठन थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में किया। पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने प्रीतम का मोबाइल डाटा खंगाल। फिर पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी के बहनोई की तलाश कर रही है पुलिस

फ्लिपकार्ट कंपनी के मैनेजर टीपू कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह नवगछिया गोशाला स्थित अपने कार्यालय से 52 सामान को लेकर कदवा ढोलबज्जा आवितरण करने निकला था। देर शाम लूट की सूचना मिली थी। टीपू के बयान पर ही मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने प्रीतम कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रीतम ने खुद ही लूट की की साजिश रची थी। पुलिस ने 24 घंटे में ही बेनकाब कर दिया। पुलिस को प्रीतम के बहनोई ब्रह्मदेव मिस्त्री की भी तलाश है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *