थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में धर्मवीर यादव की पत्नी गुड़िया देवी की हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति धर्मवीर ने इस मामले में चचेरे भतीजों विकास यादव, मृत्युंजय यादव और मिथुन यादव को नामजद किया है। वहीं वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बता दें कि गुरुवार की रात भतीजे विकास यादव, मृत्युंजय यादव और मिथुन यादव ने बुलाकर पहले झगड़ा किया फिर गोली कर उसकी हत्या कर दी थी। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पति की मृत्यु के बाद जेठ स्व. जवाहर यादव के बेटों ने गुड़िया को घर से भगा दिया था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। इस बीच गुड़िया की मदद उसके चचेरे देवर धर्मवीर यादव करने लगा।

धर्मवीर ने तब गुड़िया से कहा था कि अगर बच्चों को पुश्तैनी जमीन पर हक दिलाना है तो उसे गांव आकर रहना होगा। धर्मवीर की बात पर वह धोबिनिया गांव में बच्चों के साथ रहने लगी। धर्मवीर ने बताया कि इसके बाद उसके पति के हिस्से की जमीन पर भतीजों ने कब्जा कर लिया। इधर, गुड़िया के पक्ष में बोलने पर गांव के लोग दोनों के बीच नाजायज संबंध पर अंगुली उठाने लगे तो उसने गुड़िया से शादी कर ली। गुड़िया के भतीजों पर खून सवार हो गया था जिसका अंदाजा ना तो गुड़िया को था और न ही धर्मवीर को।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *