बिहपुर| पुलिस ने गश्ती के दौरान गुरुवार की रात लत्तीपुर चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में लत्तीपुर के बेचो यादव के पुत्र रोबिन यादव, उपेंद्र यादव के पुत्र मंटू यादव उर्फ मंटा, रामस्वरूप यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव और बरैया गांव निवासी बालेश्वर राय के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ गोपाल शामिल हैं।

Whatsapp group Join

पुलिस सभी की मेडिकल जांच बिहपुर सीएचसी में कराई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी शराबी डीजे बजाने का काम करते हैं। वे नशे में धुत सड़क किनारे डीजे बजाकर हंगामा कर रहे थे। गिरफ्तार रोबिन और मंटा दोनो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *