पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को बिहपुर में जीआरपी थाना प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद राय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अफसरों और जवानों ने स्टेशन परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जीआरपी प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को जीवन में एक पौधे लगाना चाहितए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस की मदद करें। बताया कि पुलिस सप्ताह के समापन पर रविवार को वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

नई पुलिस लाइन परिसर में एसपी ने भी लगाए पौधे

नवगछिया | बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को नवगछिया नई पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पौधे लगाए। इसके बाद अन्य पुलिस अफसरों और जवानों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। एसपी ने बताया कि परिसर में दो दर्जन विभिन्न प्रजाति के पौधों को लगाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *