तुम तो ठहरे परदेशी … गाने से मशहूर हुए गायक व संगीतकार अल्ताफ रजा रविवार को भागलपुर में थे। वे यहां सत्यम शिवम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश कुमार सिंह के बुलावे पर उनके कार्यालय आए थे। जहां कंपनी के निदेशक व टीम के लोगों ने उनका स्वागत किया गया। बाद में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे 2002 में भागलपुर आए थे। करीब 19 साल बाद भागलपुर समेत पूरे बिहार में लगातार आना जाना लगा रहा है।
बिहार के लोगों से मिलना काफी अच्छा लगता है। कहा, भागलपुर पहले से काफी विकसित हुआ है। उन्होंने आने वाले गाने के बारे में भी जानकारी दी। कहा, हाल ही में पंछी और परदेसी गाना रिलीज हुआ है। कुछ गाने ऐसे होते हैं उसको दर्शक याद रखते हैं।

पत्रकारों की फ़रमाइश पर पंछी और परदेसी के गाने भी गुनगुनाए। साथ ही चर्चित कव्वाली तुम तो ठहरे परदेसी… भी गुनगुनाया। मौके पर कंपनी के निदेशक राजेश कुमार सिंह, संजय राणा, आतिश कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।


