नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के कसमबाद गांव में भीषण आग लग गई है। इस घटना के गांव के सभी घरों के जल जाने का अनुमान है। इस गांव में चार सौ ज्‍यादा घर हैं। मुखिया अरविंद मंडल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि कसमाबाद गांव सभी घर के जल जाने की सूचना है। यह गांव बैकठपुर दुधेला पंचायत में पड़ता है। यह दियारा क्षेत्र है। गंगा तट पर यह गांव स्थित है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार बीजो मंडल के फूस के घर में धान उबाला जा रहा था। इसी दौरान हवा के तेज हो जाने से चिंगारी से प्‍लास्टिक में आग लग गई। प्‍लास्टिक से घेरकर धान उबाला जा रहा था ताकि हवा का प्रवाह रोका जा सके। प्‍लास्टिक के आग लगने से देखते ही देखते फूस के घर में आग लग गई। तेज हवा और दियारा इलाका होने के कारण एक घर से दूसरे घर में आग फैलता गया।

गांव के सभी घर फूस के है। घटना में चार से ज्‍यादा घरों के पूरी तरह जल जाने का अनुमान है। इस घटना में कई मवेशी झुलसकर मर गए। धान सहित सभी अन्‍न जलकर नष्‍ट हो गए  हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों से जहां तक संभव हो सका घर से बाहर निकाला। कुछ ने लकड़ी के बने सामान को गंगा में फेंक दिया, ताकि उसे बचाया जा रहा है। देखते ही लोगों ने सौ से ज्‍यादा अनाज से भरा ड्रम गंगा में प्रवाहित कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस वहां पहुंची। अभी तक तीन अग्निशमन वाहन के पहुंचने की सूचना है। तीन घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग से राजेंद्र मंडल, शंभू मंडल, दिवाकर मंडल, मंजुला देवी, राजू मंडल, हरिलाल मंडल, पाके मंडल, कैलाश मंडल आदि के घर जले हैं।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई अपना घर नहीं बचा सका। ज्‍यादातर लोगों के सभी समान जल गए। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे चौकी और बिछावन निकाला। सूचना पर राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर वहां पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि करीब चार सौ घर के जल जाने का अनुमान है। नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि भौतिक सत्यापन करने के बाद ही स्पष्ट होगा। काफी संख्‍या में अधिकारी और पुलिस बल वहां मौजूद हैं।

सदमे में लोग

एक साथ इतने घरों के जल जाने से लोग सदमे हैं। सभी पीडि़त हैं, इसलिए कोई किसी का मदद भी नहीं कर पा रहे। सभी का घर जल गया। दियारा क्षेत्र में सारे घर फूस के थे। इसलिए आग लगते ही सब कुछ नष्‍ट हो गया। सारा सामान, मवेशी, अन्‍न, कपड़ा, रुपया आदि के जल जाने की सूचना है। लोगों के बीच एक सन्‍नाटा पसर गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet