नवगछिया – भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना जा कर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के कार्यालय में उनको एक ज्ञापन देकर उद्योग की स्थापना करने की मांग की है.
Total Downloads: 102
जिला अध्यक्ष ने मंत्री को दिए आवेदन में केला और मक्का आधारित उद्योग लगाने की मांग, नवगछिया एनएच 31 से सटे खादी ग्राम उद्योग के जर्जर भवन को जीर्णोद्धार कर बंद पर एक उद्योग को चालू करने की मांग, नवगछिया बाजार समिति में कोल्ड स्टोरेज बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग, और बुनकर के लिए कलस्टर निर्माण बाजार की व्यवस्था और संबंधित उद्योग की स्थापना करने की मांग की है.

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मिलने के बाद जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद मंडल ने कहा कि मंत्री द्वारा उन लोगों को सकारात्मक आश्वासन दिया गया है. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता भाजपा नेता सत्यनारायण चौधरी कौशल, जिला पार्षद गौरव राय, प्रखंड महामंत्री रंजीत झा, अक्षत कुमार मौजूद थे.

