मारवाड़ी विवाह भवन में सांसद अजय कुमार मंडल ने सांसद आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद ने नवगछिया के लोगों की समस्याएं सुनीं और इसके निदान के लिए मौके से ही अफसरों को फोन पर निर्देश दिए। साथ ही सांसद ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। अनुमंडल अस्पताल में महिला डॉक्टर की कमी और ब्लड बैंक खोलने को लेकर शहर वासियों की मांग के बाद सांसद ने सीएस को फोन लगाया। सांसद ने सीएस से कहा कि नवगछिया अस्पताल की दयनीय स्थिति है।
Total Downloads: 102
यहां महिला डॉक्टर की कमी है। इस पर सीएस ने कहा कि सर मुझे ज्वाइन किए आज तीन दिन हुए हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं 9 अगस्त को गणेश दास के बेटे सुनीलए। नगरह की सोनी देवी ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। इस पर सांसद ने एसडीओ को फोन पर निर्देश दिया कि महिला का राशन कार्ड जल्द बनवाएं।

14 नंबर रोड की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डबलू यादव ने नवगछिया विकास के लिए एक मांग पत्र सांसद को सौंपा। जिसमें चौसा से नवगछिया के रास्ते बाइपास को जोड़ने, 14 नंबर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, अधूरा ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने, नवगछिया को पूर्ण जिले का दर्जा दिलाने और इनडोर स्टेडियम बनवाने की मांग की गई है। नवादा के दिनेश राम ने सांसद से वार्ड 10 और 11 के महादलित टोला को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोले की आबादी तीन हजार है। बारिश में इस रोड पर चलना दूभर हो जाता है। साथ ही नवादा स्कूल को हाईस्कूल में प्रोन्नत करने की मांग भी की

