नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर बिहपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर दूधैला निवासी रमन दास है. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रमण को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को खरीक निवासी सज्जन कुमार साह की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. इस संदर्भ में उनके द्वारा नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस द्वारा इसमें कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

