महिला को जिंदा जलाने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर खरीक पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया। कोर्ट से आदेश लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल बजाते हुए थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी गांव पहुंची और आरोपी मो. मनोवर उसकी पत्नी माजो खातून, मां बानो खातून और बहन बीबी गुड़िया खातून के घर पर इश्तेहार चिपकाया। सभी आरोपी 19 माह से फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने इनके परिजनों को चेतावनी दी है कि उन्हें जल्द से जल्द सरेंडर कराएं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। वे कहां रह रहे हैं, इसकी जानकारी हमें नहीं है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इसके बावजूद भी अगर सभी आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो जल्द ही कोर्ट से पुनः आदेश प्राप्त कर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति व ससुराल वालों ने की थी हत्या

3 जुलाई 2019 को अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी बेगम खातून को जिंदा जला दिया था। इससे वह बुरी तर झुलस गई थी। घटना के 20 दिन बाद मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना को लेकर महिला के पिता नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर निवासी शेख फारूक ने महिला के पति मो. सनोवर, जेठ मो. मनोवर, बड़ी गोतनी माजो खातून, सास बानो खातून व ननद बीबी गुड़िया खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *