नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर लक्ष्मीपुर पकड़ा रोड में ठाकुरबाड़ी के पास में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे अनियंत्रित बस ने लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मो जावेद की नूरी खातुन को धक्का मार दिया.

बस का धक्का लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया निजी अस्पताल में लाया गया. जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बात की नूरी पकरा हटिया में बकरी की खरीद करने के लिए जा रही थी.

इसी दौरान अनियंत्रित बस ने उसे धक्का मार दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घायल महिला की मौत हो गई है. महिला के परिजनों द्वारा आवेदन दिया जा रहा है मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *