व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भवन में मंगलवार को वकील नीरज कुमार झा की अध्यक्षता में आमसभा हुई। इसमें नवगछिया बार एसोसिएशन कमेटी को भंग करते हुए नए सिरे से कमेटी के गठन को लेकर 9 अप्रैल तक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए निर्वाचन कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी रामजी मिश्रा को दी गई। कमेटी में वरीय अधिवक्ता योगेंद्र यादव, गणेश साह, कृष्ण कुमार बंधोपाध्याय को भी शामिल किया गया है। वहीं पुस्तकालय कमेटी में पांच सदस्य के होने वाले चुनाव की जगह एक सदस्य का ही चुनाव कराने पर सहमति बनी।

निर्णय लिया गया कि चुनाव होने तक महासचिव जयनारायण यादव कार्यवाहक के रूप में कार्यरत रहेंगे। अामसभा में अशोक ठाकुर, रामजी पोद्दार, विमल कुमार, सतीश झा, रामशंकर झा, विनोद मिश्र, विभाष सिंह, कृष्ण कुमार, रजनीश सिंह, अमित कुमार, दीपेंद्र सिन्हा, कुंदन चौधरी, राकेश चौधरी, सिकंदर आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *