नवगछिया थाना के तेतरी जीरोमाइल के पास परिवहन विभाग के दारोगा और उसके चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जीरोमाइल के पास सड़क के नीचे पुलिस गाड़ी खड़ी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
वहीं पर एक दारोगा और उसका चालक खड़ा है। इसी दौरान चार-पांच युवक हाथ मे बांस का टुकड़ा, लाठी लिए आते हैं और दारोगा के वाहन चालक को लाठी-डंडे से पीटते नजर आते हैं।

बीच बचाव करने आये दारोगा के साथ भी सभी युवक उलझ जाते हैं और मारपीट करते हैं। घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी है और इस संबंध में कोई लिखित आवेदन भी थाना में नहीं दिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

