नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी सुनील मंडल की पत्नी रेखा देवी 16 जनवरी से रहस्यमय तरीके से लापता है. इस बाबत सुनील मंडल ने परवत्ता थाने में मामले की विधिवत सूचना दी है. सुनील मंडल का कहना है कि 16 जनवरी को ही मैंने अपनी पत्नी को एक सैमसंग के मोबाइल से बात करते हुए देखा. सुनील मंडल का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा कि यह मोबाइल कहां से लाई हो और किससे बात कर रही हो.

इसका जवाब देने के बजाय सुनील की पत्नी उसके साथ विवाद करने लगी. रेखा देवी का मोबाइल नंबर 88 7787 2881 था. 17 जनवरी को वह अचानक घर से गायब हो गई इसके बाद आज तक रेखा का कोई अता पता नहीं चल पाया है.

दूसरी तरफ सूचना दिए जाने के करीब दो माह बाद भी परवत्ता पुलिस ने इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है. मामले की बाबत परवत्ता थाने के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जा रहा है. महिला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *