भागलपुर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले कार्यपालक सहायक शुक्रवार को भी समाहरणालय परिसर के पास धरना पर रहे। वहां पहुंचकर कार्यपालक सहायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, हड़ताल का असर सभी कार्यालयों में देखने को मिल रहा है। काम प्रभावित हो रहा है। कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है। कार्यपालक सहायक उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं को मूल स्वरूप में लागू करते हुए नियमितिकरण व वेतनमान का लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

मांगपत्र में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के पांच फरवरी को आयोजित शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और आंदोलन के क्रम में कटौती किए गए मानदेय की राशि का भुगतान करना भी है। शुक्रवार को धरना में राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, एवीबीपी के कुश पाण्डेय, कांग्रेस के मामून रशीद आदि भी मौजूद रहे। कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तबतक वे लोग धरना पर बैठे रहेंगे।

पिछले 48 घंटे से धरना पर डटे हैं। प्रशासन का कोई अल्टीमेटम मानने को तैयार नहीं है। एक ही शर्त है कि मांग पूरी होनी चाहिए। डीआरडीए में हंगामा की बाबत उन्होंने कहा कि एक महिला कार्यपालक सहायक वहां कार्यरत थीं, उन्हें धरनास्थल पर लाने के लिए गए थे। इसके अलावा कोई हंगामा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और नाथनगर के विधायक अशरफ सिद्दिकी भी धरना को संबोधित करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *