फाइल

रंगरा – रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 चापर मोर के पास रविवार को देर शाम पुलिस ने एक स्कार्पियो और एक पिकअप वैन से कुल 278.25 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से ही खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के छोटी तेलौंछ निवासी सूरज कुमार, महेशखूंट के इंग्लिश टोला निवासी धर्मराज कुमार पासवान, वैसा मरिईया के अजय कुमार, पसराहा दीना चकला निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहनों स्कॉर्पियो और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. रंगरा थानाध्यक्ष माहताब खान ने जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने कुल 31 कार्टून शराब बरामद किया है जिसमें अलग अलग ब्रांडों की कुल 623 बोतलें हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली

थी कि होली को लेकर शराब की एक बड़ी खेप की डिलीवरी रंगरा में होनी है.

इसके बाद नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन कर छापेमारी की तो शराब के साथ चारो तस्कर मौके से ही दबोच लिए गए. थानाध्यक्ष ने कहा कि उक्त तस्करों के स्थानीय शराब तस्करों से भी मिलीभगत है. पुलिस शराब तस्करी में शामिल स्थानीय लोगों का भी लगा रही है तो दूसरी तरफ मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *