नवगछिया :होली को लेकर शराब तस्करों ने शराब का भंडारण करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शराब माफिया के इन मंसूबे पर पानी फेरते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की। बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लत्तीपुर स्व. जय प्रकाश सिंह के लीची बगान में तहखाना बनाकर शराब को छुपाकर रखी थी। यह परिवार गांव में नहीं रहता है। पुलिस की इस छापेमारी में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआई राघव सिंह व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

सोमवार को बिहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि 1104 बोतल (333.60 लीटर) शराब बरामद की गयी है। जिसमें ब्लू स्ट्रोक रिजर्व विस्की 375 मिली का 376 बोतल, 750 मिली का 108 बोतल एवं 180 मिली का 620 मिली शराब बरामद हुई है।

वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तीन तस्करों शिवशंकर ठाकुर, केशव कुमार और टुनटुन ठाकुर तीनों लतीपुर को नामजद बनाया है। इन पर जांच के बाद कर्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब किसका हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *