जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर के बीच बनने वाले रिंग बांध के निर्माण में ठेकेदार से 50 हजार की रंगदारी मांगे जाने की बात पुलिस ने खारिज कर दी। इस्माइलपुर थानेदार प्रेस साह ने कहा, रंगदारी मांगने की बात गलत है। उन्होंने कहा, निर्माण में मिट्‌टी काटने वाली पोकलेन दियारा में होने के कारण उसे असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

मिट्‌टी काटने को लेकर पोकलेन चालक और ट्रैक्टर चालक के साथ 4-5 लोग मारपीट करने लगे थे, लेकिन लोगों के जमा होने पर सभी भाग गए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कोई आवेदन नहीं दिया है। निर्माण करा रहे कैलाश सिंह ने भी रंगदारी मांगने की बात से इनकार किया है।

उन्होंने कहा, िदयारा में बांध मिट्‌टी ढालने के लिए जो मिट्‌टी खरीदी, वहां पोकलेन व ट्रैक्टर लगी थी, जिसे क्षतिग्रस्त किया। सुबह में 5-6 लोग पोकलेन चालक को गाली देने लगे। इसकी सूचना हमें मिली। पुलिस को भी सूचना दी। सब पहुंचे तो वे जा चुके थे। उन्होंने कहा, सोमवार को कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से निर्माण शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि उनलोगों की मंशा कुछ पैसे एठने की रही होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *