नवगछिया बाजार स्थित खरनई नदी के सौंदर्यीकरण के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बुधवार को नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने उक्त स्थल पर पहुंचकर पूरी खरनई नदी के सीमांकन का जायजा लिया और बताया कि गुरुवार से नदी का अतिक्रमण करने वालों घरों को चिह्नित किया जाएगा।
Total Downloads: 371
इस कार्य के लिए दो अमीन औरपदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो खरनयी नदी के अतिक्रमण सम्बन्धी पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही जायेंगे। नवगछिया बाजार के जलस्रोत का मुख्य केंद्र खरनई नदी के जीर्णोद्धार के लिए अनुमंडल प्रशासन की पहल पर बाजार के लोगों ने खुशी जताई है।

बाजार के लोगो ने बताया कि आज के दौर में जहां गंगा नदी के आसपास की धारा में बैशाख माह में पूरी तरह से पानी सूख जाता है, वहीं नवगछिया के इस खरनई नदी में एक नहीं, दो-दो रिंग बांध के निर्माण के बाद भी सालों भर पानी रहता है, जिसे सुरिक्षत रखने की आवश्यकता है