अवैध लॉटरी के खेल को लेकर नवगछिया बाजार में हत्या सहित पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक की घटना के बाद भी नवगछिया में अवैध लॉटरी का धंधा फिर से फलने फूलने लगा है। चौक-चौराहों पर दिन के उजाले में लॉटरी का खेल जोरों से चल रहा है। सुबह और शाम बाजार के मुख्य सड़क पर चौकी पर लॉटरी को बिछाकर भीड़ लगाकर लॉटरी बेची जा रही है जिससे किसी भी समय किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

गुरुवार को नवगछिया बाजार ओपी के मोती चन्द्र महतो ने शांति कॉम्प्लेक्स के पास चौकी पर लॉटरी बिछाकर बेचते लॉटरी के थोक विक्रेता श्रीपुर निवासी कृष्ण कुमार राय उर्फ श्रीददा को 250 लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ने के दौरान दूसरा धंदेबाज भाग निकला। इसके पूर्व 5 मार्च को पुलिस ने अवैध लॉटरी का खेल कर रहे लॉटरी के धंधेबाज संजय महतो, बिछिया महतो घर नोनिया पट्टी और रोहित जय

सवाल मुसहरी पट्टी को लॉटरी के बंडल और पैसा के साथ धर दबोचा।

कई सरगना, देते हैं धंधेबाजों को पनाह

नवगछिया बाजार में लॉटरी के खेल में कई बड़े सफेदपोश शामिल हैं। जो इन धंधेबाजों को पनाह देते हैं। पुलिस की मिलीभगत से अवैध लॉटरी के खेल को चलवाते है। पकड़े जाने पर जमानत भी करवाते हैं। हाल में धराये तीनों धंधेबाजों को बाजार के एक बड़े कारोबारी ने जमानत करवाया था। ये तीनों इसी का लॉटरी बेचते थे।

दिनदहाड़े चलता है लॉटरी का कारोबार

बाजार के नोनिया पट्टी, मुसहरी पट्टी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, हड़िया पट्टी में अवैध लॉटरी का खेल जोरों पर चल रहा है। दो माह पूर्व लॉटरी के अवैध धंधे से होने वाली कमाई से एक लाख की रंगदारी मांगने और गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। लॉटरी के धंधे को लेकर पूर्व में हुई हत्या और पुलिस के साथ नोकझोंक सहित मारपीट की घटना के बाद नवगछिया पुलिस की किरकिरी भी हुई थी। फिर से लॉटरी के धंधे का पनपना पुलिस के लिए चैंलेज का विषय है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *