लगातार दाे तक तक तीखी धूप और शुष्क गर्मी झेलने के बाद अब बुधवार से शहर का माैसम बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से नमी आएगी। शहर में हल्के बादल छाएंगे। हल्की उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चलने की आशंका है।

माैसम विभाग की मानें ताे बंगाल की खाड़ी में कम बदाव का क्षेत्र विकसित हाेने के साथ थंडर स्टाॅर्म भी डेवलप हाेने की आशंका है। इस वजह से शहर का माैसम अगले तीन दिनाें तक खुशनुमा रह सकता है। हालांकि हवा चले से बादल बाहर की ओर जाएंगे जिससे तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा।

माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि भागलपुर सहित पूरे बिहार में हाेली में हल्की बादल रहेगा। दाे तरफ से नमी शहर में आ रही है। माैसम में फिलहाल तीन चार दिनाें तक गर्मी बहुत अधिक नहीं रहेगी।

दिनभर रही चुभती गर्मी, शाम 5.30 के बाद बदला माैसम

इस बीच मंगलवार काे दिन भर शहर में चुभती गर्मी रही। हालांकि शाम काे माैसम में बदलाव आना शुरू हुआ। नमी की मात्रा 63 फीसद पहुंचने की वजह से लाेगाें काे गर्मी अधिक महसूस हुई। धूप में गर्मी की मात्रा भी अधिक रही जिससे दिन भर काफी कड़ी धूप और चिलचिलाने वाली गर्मी पड़ी।

बारिश आम और लीची के लिए जरूरी

आम और लीची की फसल के लिए बारिश जरूरी हाे चुकी है। लेकिन अभी माैसम सुहाना हाेने के बावजूद बारिश हाेने की संभावना नहीं बनेगी। माैसम विभाग की मानें ताे फिलहाल बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक इस बात काे लेकर चिंतित हैं कि अगर बारिश नहीं हुई ताे फसल पर इसका बुरा असर पड़ेगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *