सर्वधर्म सद्भाव व कौमी एकता के प्रतीक प्रखंड के मिल्की गांव स्थित हजरत सैयदना दाता मंगनशाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पर बुधवार को बिहपुर खानकाह की चादरपोशी की गयी। उर्स का इतिहास करीब दो सौ वर्ष पुराना है। दाता के सालाना उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन करीब पांच हजार जायरीनों ने दाता की चादरपोशी एवं हजारों लोगों ने दाता की जियारत की।

उर्स-ए-पाक में इस बार खानका-ए-आलिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खान फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खान फरीदी के नेतृत्व मे दाता मंगनशाह की चादरपोशी की गयी। सज्जादानशीं ने बताया कि खानकाह की ओर से लगातार 145वें वर्ष दाता की चादरपोशी की गयी है। दाता के दरबार में जो भी लोग सच्चे मन से दुआ मांगते हैं, उनकी मुराद पुरी होती है।

मौके पर कर्रार खान, मौलाना अबूसालेह फरीदी, काडी आमीर आलम, रहबर खान, रहनुमा खान, बुशमस आजम, गुलाम पंजतन, ताजउददीन खान, मंजूर आलम, खुरशीद आलम, हसन खान , जावेद खान आदि मुरीदीन जायरीन शामिल थे। इधर दाता के उर्स में जायरीनों का आने का सिलसिला जारी है। सभी लोग मेले का आनंद उठा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *