नवगछिया | नगर पंचायत क्षेत्र केमहर्षि मेंही बाल विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बैठक की। बैठक में बताया गया कि 1987 में आई बाढ़ के कारण स्कूल का भवन बह गया था। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई थी और विद्यालय स्थल को दुकान में तब्दील कर दिया गया।

लेकिन आज तक उस किराए का कोई लेखा-जोखा नहीं है। वार्ड पार्षद अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल की जमीन को खाली कराने के बाद वहां भवन बनवाया जाए।

इस दौरान किराएदार प्रेम कुमार भगत और विवेका प्रसाद ने कहा कि 31 दिन में हम जमीन खाली कर देंगे। वार्ड पार्षद ने निर्माण के लिए ईंट का खर्च, सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी इसमें सहयोग करने को कहा। बैठक में डॉ. गोपाल भारती, मुक्ति मधु यादव, सजन साह आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *