अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसकी दोनों आंखें निकाल लीं और धारदार हथियार से पेट भी फाड़ डाला। इसके बाद शव को थाना से करीब 200 मीटर पीछे मकई के खेत में फेंक दिया। यह घटना रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक घनश्याम मंडल की पुत्री शेखा देवी (25 वर्ष) 28 मार्च को अपने मायके से गायब हो गई थी।

गुरुवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस को आशंका है कि 28 मार्च की रात को ही वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, शेखा के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने देर शाम आरोपी पति इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि शेखा के पिता के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शेखा अपने पीछे 10 साल के पुत्र और 7 साल की बेटी छोड़ गई है।

पिता ने कहा-दामाद ने 28 मार्च को फोन कर बेटी को बुलाया था

पुलिस को दिए आवेदन में घनश्याम मंडल ने कहा है कि बेटी होली पर मायके आई थी। 28 मार्च की शाम दामाद गाेपाल मंडल ने उसे फोन किया। इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कह घर से निकल गई। जब देर रात तक वापस नहीं आई तो हमने दामाद को फोन किया तो उसने कहा कि शेखा यहां नहीं आई है।

इसके बाद हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता का आरोप है कि दामाद बेटी पर शक करता था। उसे शक था कि लक्ष्मीपुर के एक युवक के साथ शेखा का अवैध संबंध है। मुझे पूरा विश्वास है कि उसने ही फोन कर बेटी को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को गोपाल मंडल को थाना आने को कहा तो वह नहीं आया। गुरुवार सुबह बेटी का शव मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *