नवगछिया : जमीन विवाद संदर्भित मामले के निष्पादन को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीओ एसडीपीओ दिलीप कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाकर मामले का निष्पादन किया गया. शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में जमीन विवाद के कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई.
Total Downloads: 371
सभी मामलों के क्रमबद्ध सुनवाई करते हुए दोनो पक्षों की बात को सुना गया. इस दौरान जमीन विवाद के दो मामले का निष्पादन मौके पर दोनो पक्षों की सहमति के आधार पर किया गया. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार में बताया की अंचल स्तर पर लगाने वाले जनता दरबार मे जो जमीन विवाद के मामले नहीं सुलझपाते है

वैसे मामलों को सुलझाने के लिए हर माह दो दिन अनुमंडल स्तर पर जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन किया जाता है. शनिवार को लगे जनता दरबार मे कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई. जिसमे दो मामले का निष्पादन किया गया. शेष मामलों के निष्पादन को लेकर अगली तिथि निर्धारित की गई.

