रंगरा – रंगरा पीएचसी में गुरुवार को किए गए कोरोना जांच में कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी देते हुए रंगरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि 11 कोरोना संक्रमित लोग मसुदनपुर वैसी गांव के हैं जबकि एक संक्रमित व्यक्ति मंदरौनी गांव का है.

जानकारी दी गई है कि गुरुवार को रंगरा पीएचसी में कुल मिलाकर 239 लोगों का कोरोना चेक किया गया था जिसमें 125 लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को ही घोषित कर दी गई. डॉ रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 114 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को दी जाएगी.

पीएचसी प्रभारी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना जांच के साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी लाई गई है. जबकि दूसरी तरफ जिन गांव में कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं पूर्ण गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. कोरोना को लेकर रंगरा के विभिन्न गांव में दहशत का माहौल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *